हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार तेज़ हो गया है। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज सोनीपत ज़िले में गोहना में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली के ज़रिए भाजपा सोनीपत, रोहतक और पानीपत के 22 विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी।
जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकतंत्र के प्रति जोश और उत्साह का माहौल है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा को जनता का समर्थन प्राप्त होगा। श्री मोदी ने इस महीने की 14 तारीख़ को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली की थी।
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। मतगणना 8 अक्टूबर को की जाएगी। इसी दिन जम्मू-कश्मीर के परिणाम भी घोषित होंगे।