जनवरी 5, 2026 9:38 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। आज तमिलनाडु के तिरुवनंतपुरम में पार्टी की एक बैठक में उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्‍याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।

श्री शाह विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार की विफलताओं को उजागर करने और चुनावों में एनडीए की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने डीएमके सरकार के भ्रष्ट नेताओं को बेनकाब करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। अपने दौरे के दौरान श्री शाह ने राज्य की वर्तमान सत्ता को चुनौती देने के लिए एआईएडीएमके के नेताओं के साथ भी चर्चा की।

कल एक जनसभा में उन्होंने शासन, भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की आलोचना की। श्री शाह ने बिहार, ओडिशा और अन्य राज्यों में एनडीए की विधानसभा चुनावों में जीत का भी जिक्र किया और विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में भी इस सफलता को दोहराएगा। श्री शाह पार्टी के नम्मा ऊरू मोदी पोंगलकार्यक्रम के अंतर्गत तिरुचिरापल्ली में पोंगल समारोह में भी शामिल हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला