मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 20, 2024 12:59 अपराह्न

printer

वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद भवन परिसर में सांसदों के घायल होने की घटना की निंदा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद भवन परिसर में कल भाजपा के दो सांसदों के घायल होने की घटना की निंदा की है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में घायल सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से मिलने के बाद उन्‍होंने कहा कि यह घटना अशोभनीय और अक्षम्य है।

 

 

उन्होंने कांग्रेस पर वर्ष 1975 से लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा, जनता लोकतंत्र का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने में सक्षम नहीं हैं।