जनवरी 25, 2026 10:12 अपराह्न

printer

वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध प्रसारक मार्क टली का 90 वर्ष की आयु में निधन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिग्गज पत्रकार और प्रसिद्ध प्रसारक सर मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि भारत और यहां की जनता के साथ सर मार्क टुली का गहरा जुड़ाव उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से झलकता था। उन्होंने कहा कि सर मार्क की पत्रकारिता और अंतर्दृष्टि ने सार्वजनिक चर्चा पर अमिट छाप छोड़ी है।

वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध प्रसारक मार्क टुली का आज नई दिल्ली में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मार्क टुली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक में बीबीसी से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। श्री मार्क टुली लंबे समय तक भारत में संवाददाता रहे और इसके बाद दो दशकों से अधिक समय तक नई दिल्ली में बीबीसी के ब्यूरो प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला