अप्रैल 4, 2024 10:12 अपराह्न

printer

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाणी राव सहित 500 से अधिक लोग भाजपा में शामिल

बिलासपुर की पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाणी राव के साथ ही राम नामी संप्रदाय के प्रमुख सदस्य और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकारों सहित 500 से अधिक लोगों ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजेश साहू ने आज बिलासपुर जिले के बेलतरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया। वे अपने अनेक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।