आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के लोगों और स्वयं के खिलाफ कथित साजिश करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना की है। वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली में पानी का प्रवाह रोक कर दिल्ली में जल संकट पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक जांच में पता चला है कि हरियाणा सरकार दिल्ली में यमुना का पानी रोक रही है और दिल्ली में यमुना का जल स्तर ऐतिहासिक रूप से निम्न स्तर पर पहुंच चुका है।
Site Admin | मई 22, 2024 11:58 पूर्वाह्न
वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली में जल संकट पैदा करने का आरोप लगाया
