सितम्बर 15, 2025 10:21 पूर्वाह्न

printer

वरिष्ठ अधिवक्ता सबिता भंडारी होंगी नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल

वरिष्ठ अधिवक्ता सबिता भंडारी नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता प्रदीप कुमार कोइराला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अनुशंसा पर भंडारी को इस पद पर नियुक्त किया है।