रायसेन में केंद्रीय संचार ब्यूरो, द्वारा वन परिसर में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा आज बाल विवाह की बुराइयों के बारे में जानकारी दी गई। नाटक के माध्यम से बताया गया कि समाज में व्याप्त बाल विवाह की कुरीतियों के कारण बड़ी संख्या में छोटे बच्चों का विवाह कर उनका जीवन कठिनाईमय बना देते हैं। इस विषय में बाल संरक्षण अधिकारी राजा वर्मा द्वारा भी विस्तार से जानकारी देकर उपस्थित जन को जागरूक किया गया। इस अभियान के दूसरे दिन आज उपस्थित महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अजय प्रकाश उपाध्याय और बाल संरक्षण अधिकारी राजा वर्मा ने प्रदान किये।
Site Admin | सितम्बर 12, 2024 7:50 अपराह्न
वन परिसर में तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम, कलाकारों ने कई विषयों पर जानकारी दी
