फ़रवरी 13, 2025 9:35 अपराह्न

printer

वन्य जीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनभागीदारी है बहुत जरूरी- राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनभागीदारी को बहुत जरूरी बताया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके।

 

राज्यपाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व का दो दिवसीय भ्रमण किया और वहां की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध, जैव विविधता और वन्य जीवों को नजदीक से देखने का अनुभव लिया।

 

उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश की एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर है, जहां अद्वितीय जैव विविधता और वन्यजीवन का अस्तित्व है।