जुलाई 9, 2025 4:18 अपराह्न

printer

वडोदरा में पुल ढहने की दुखद घटना की जांच के आदेश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के वडोदरा में पुल ढहने की दुखद घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज गांधीनगर में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। श्री पटेल ने पुल ढहने के संबंध में अधिकारियों से प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने सड़क और भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में राज्य के अन्य जर्जर पुलों का विवरण मांगा गया।

    वडोदरा जिले में, पादरा के पास गंभीरा पुल का एक हिस्सा आज सुबह ढह गया था। इस दुखद घटना में पांच वाहन महिसागर नदी में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। वडोदरा जिला प्रशासन सहित स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला