वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 का उद्देश्य मुस्लिम महिलाओं को विरासत में उनका हिस्सा निर्धारित करना, वित्तीय सहायता प्रदान करना और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है। यह विधेयक वक्फ प्रशासन में मुस्लिम महिलाओं के निर्णय लेने के अधिकार का भी समर्थन करता है। इस विधेयक में कहा गया है कि संपत्ति वक्फ को समर्पित करने से पहले महिला उत्तराधिकारियों को अपना हिस्सा मिलना चाहिए। कोई भी व्यक्ति तब तक संपत्ति वक्फ को समर्पित नहीं कर सकता, जब तक कि महिला उत्तराधिकारियों को उनका उचित उत्तराधिकार न मिल जाए।
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025, वक्फ को सामाजिक कल्याण और न्याय का साधन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस विधेयक का उद्देश्य उत्तराधिकार के अधिकारों को सुरक्षित करके, विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं की मदद करना, शासन में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर वक्फ प्रशासन में लैंगिक समानता बढ़ाना है।