मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 21, 2024 7:25 अपराह्न

printer

ल्की वर्षा के बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गयी

राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर भागों में चक्रवातीय परिसंचरण के कारण हुई हल्की वर्षा के बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गयी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण बिहार के कई स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी है। सबसे अधिक छियालीस मिलीमीटर वर्षा जमुई में रिकॉर्ड की गयी। वहीं, झाझा में चौवालीस दशमलव आठ मिलीमीटर और वाल्मीकिनगर में सत्ताईस मिलीमीटर वर्षा हुई है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की सम्भावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर-मध्य और पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।