जुलाई 14, 2024 8:17 अपराह्न

printer

लोहरदगा जिला मुख्यालय के न्याय भवन में पहली जुलाई से लागू नए कानून में साइबर क्राइम के प्रावधानों के बारे में आज आम लोगों को जानकारी दी गई

लोहरदगा जिला मुख्यालय के न्याय भवन में पहली जुलाई से लागू नए कानून में साइबर क्राइम के प्रावधानों के बारे में आज आम लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि जामताड़ा और चीन से ठगी का काम आनलॉइन किया जाता है। ये ठग लोगों को तरह-तरह के लोभ देकर ठगी कर लेते हैं। इसमें पार्ट टाइम नौकरी, निवेश, पैसे दुगुने करने का लालच और लड़कियों के साथ मिलने के तरीके शामिल हैं।