मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 24, 2024 5:15 अपराह्न

printer

लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

झारखंड की लोहरदगा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार समीर उरांव ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आज रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रांची में रह रहे गुजराती समाज के लोगों ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। रांची से वे सीधे लोहरदगा के लिए रवाना हो गए।

उधर, पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र राय, आदित्य साहु, बालमुकुंद सहाय समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। वीडी राम तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। 2014 और 2019 में वे पलामू से सांसद चुने गए थे।

वहीं, इंडी गठबंधन की ओर से राजद की उम्मीदवार ममता भुइयां ने भी आज पलामू लोकसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया। उनके नामांकन कार्यक्रम में राज्य के श्रम मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता सत्यानंद भोक्ता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।