जनवरी 31, 2026 10:02 अपराह्न

printer

लोक केरल सभा का पांचवां सत्र तिरुवनंतपुरम में समाप्‍त हो गया

लोक केरल सभा का पांचवां सत्र आज तिरुवनंतपुरम में समाप्‍त हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रवासी नागरिकों के कल्याण की रक्षा के लिए एक मजबूत और प्रभावी प्रवासन कानून की आवश्यकता पर बल दिया।

    इस सम्‍मेलन में पश्चिम एशिया, अफ्रीका, अमरीका सहित एक सौ 25 देशों और 23 भारतीय राज्यों के 500 से अधिक प्रवासी प्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया। प्रतिनिधियों ने केरल के विकास और प्रवासियों के कल्याण पर केंद्रित कई प्रस्ताव प्रस्‍तुत किए। यूरोपीय देशों में बढ़ते प्रवासन को देखते हुए, एक प्रमुख मांग धोखाधड़ी वाली भर्ती प्रथाओं की रोकथाम थी। प्रतिनिधियों ने भारतीय दूतावासों के साथ समन्वित प्रयासों के माध्यम से खाड़ी देशों में केरल के स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।