मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 30, 2024 9:24 अपराह्न

printer

लोकसभा में 2024-25 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा हुई

लोकसभा में आज 2024-25 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा हुई।

 

चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के के.सुरेश ने दावा किया कि रेलवे का बजट असमान रूप से वितरित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय रेलवे लापरवाही से काम कर रहा है।

 

तृणमूल कांग्रेस की डॉ काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में रेल दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान गयी है। उन्होंने दावा किया कि ये घटनाएं रेल मंत्रालय की लापरवाही के कारण हुईं है। उन्होंने कहा कि रेलवे सरकार की कमाई से ज्यादा एक सामाजिक जिम्मेदारी है।

 

जनता दल यूनाइटेड के दिलेश्वर कामैत ने कहा कि भारतीय रेलवे तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बिहार में इस क्षेत्र में हुए विकास के लिए रेल मंत्री की सराहना की।

 

चर्चा में कांग्रेस के एम.के. राघवन और शिवसेना के ओमप्रकाश भूपालसिंह ने भी हिस्सा लिया। हालांकि चर्चा बेनतीजा रही और बाद में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।