जुलाई 23, 2025 2:26 अपराह्न

printer

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर विपक्ष के सवालों का जवाब न देने का आरोप लगाया

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावों पर विपक्ष के सवालों का जवाब न देने का आरोप लगाया। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में, श्री गांधी ने कहा कि विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चाहता है। कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर भी सवाल उठाए।