लोकसभा में आज निरसन और संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि इसमें कुछ विधेयक को निरस्त करने और कुछ अन्य विधेयकों में संशोधन करने का प्रावधान है। यह विधेयक विधायी विभाग द्वारा चिन्हित अप्रचलित कानूनों को निरस्त करने का प्रयास करता है।
Site Admin | दिसम्बर 15, 2025 7:11 अपराह्न
लोकसभा में पेश किया गया निरसन और संशोधन विधेयक 2025