जुलाई 28, 2025 7:11 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा संभव

लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो सकती है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पहले बताया था कि पहलगाम आंतकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई पर विशेष चर्चा मॉनसून सत्र में होगी।

 

उन्‍होंने बताया कि लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला की अध्‍यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। श्री रिजिजू ने कहा कि बहस के लिए लोकसभा में सोलह घंटे का समय दिया गया है। राज्‍यसभा में इस पर कल सोलह घंटे तक चर्चा होगी।

 

श्री रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे थे और सरकार पहले दिन से ही इस पर सहमत थी।