लोकसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। दोपहर 12 बजे पहले स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर, पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है।
उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने अनुकरणीय कौशल, दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और अनुशासन का प्रदर्शन किया। श्री पाल ने कहा कि इस शानदार जीत से खिलाड़ियों ने देश भर के लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और खेल में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रेरित किया है।