लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कल 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। इनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा और बिहार की 5-5, झारखंड की 3 तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल हैं। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने मतदान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में थे।
जम्मू–कश्मीर के बारामुला में 56.73 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले 35 वर्षों में सर्वाधिक है। बिहार में 54.85 प्रतिशत और झारखंड में 63.07 प्रतिशत मतदान हुआ। लद्दाख में 69.62 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 54.29 प्रतिशत, ओडिशा में 67.59 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.79 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 74.65 प्रतिशत मतदान हुआ।
पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब तक 25 राज्यों में 428 लोकसभा सीट के लिए मतदान पूरा हो गया है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 63 विधानसभा सीट के लिए भी