लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार का शोर आज शाम समाप्त हो जायेगा। छठे चरण में राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में शनिवार को मतदान होगा। इस चरण में 86 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत दांव पर है। सीवान लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय जबकि अन्य सात सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। वाल्मीकिनगर में जदयू के सुनील कुशवाहा और राजद के दीपक यादव, पूर्वी चंपारण में भाजपा के राधा मोहन सिंह और वीआईपी के राजेश कुमार तथा पश्चिम चंपारण में भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल और कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी आमने-सामने हैं। वहीं, शिवहर में जदयू की लवली आनंद और राजद की रितु जायसवाल, वैशाली में लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास की वीणा देवी और राजद के मुन्ना शुक्ला, गोपालगंज में जदयू के आलोक कुमार सुमन और वीआईपी के प्रेमनाथ चंचल तथा महाराजगंज में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कांग्रेस के आकाश कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, सीवान में जदयू की विजयलक्ष्मी देवी, राजद के अवध बिहारी चौधरी और निर्दलीय हेना शहाब के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।
Site Admin | मई 23, 2024 4:17 अपराह्न
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन