मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 3, 2024 5:03 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव से पहले मुक्‍केबाज विजेंदर सिंह आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले मुक्‍केबाज विजेंदर सिंह आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर विजेंदर सिंह ने कहा कि वे देशहित और लोगों की सेवा के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।