अप्रैल 29, 2024 3:58 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस हाई अलर्ट पर

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस अलर्ट है। रांची और इसके आसपास के इलाकों से वैसे 1200 लोगों को चिह्नित किया है, जो प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से किसी विवाद में शामिल रहे हैं। उन सभी लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर थानों में बुलाया और सभी से बांड भरवाया गया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कल पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा समेत कई बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिए वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर दागी और संदिग्ध चरित्र के लोगों के खिलाफ भी रांची पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत जिलेभर में 2300 लोगों को सीआरपीसी की धारा 107 के तहत नोटिस किया गया है। इसमें अधिकतर संदिग्ध चरित्र के लोग शामिल है। एसएसपी ने बताया कि बांड भरने के बाद अगर कोई व्यक्ति आशांति फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी को वारंटी की गिरफ्तारी, नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह से नकेल कसने की हिदायत दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला