मई 11, 2024 4:15 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी

लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी है। हजारीबाग जिले में आज 87 वर्षीय वृद्ध मतदाता रामचंद्र पाण्डे ने अपने घर पर मतदान किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता संतोष सिंह और उप निर्वाचन पदाधिकारी मांदेव प्रिया भी मौजूद रहे।