मार्च 23, 2024 7:43 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर मेहंदी और रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर मेहंदी और रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही बड़ेडोंगर में मतदाता जागरूकता नारों के साथ रैली भी निकाली गई। वहीं, सक्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होली मिलन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही महिलाओ द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी तरह, बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों सहित स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए।