मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 15, 2024 6:44 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ तैयार किया जाएगा

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जिले में एक आदर्श दिव्यांग बूथ भी तैयार किया जा रहा है। इन बूथों पर हेल्प डेस्क, रैम्प और व्हील चेयर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस चुनाव में राज्य के कुल 80 हजार 335 दिव्यांग और 85़ वर्ष से अधिक आयु के 65 हजार 150 वृद्ध मतदाताओं का बूथवार चिन्हीकरण किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में पहली बार इतने वृहद और विस्तृत स्तर पर दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं की सहायता के उद्देश्य से बूथवार संसाधनों की मैपिंग की गई है। मतदान दिवस पर इन मतदाताओं को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 1 हजार 344 व्हील चेयर, 1 हजार 623 डोलियां, 3 हजार 392 मैग्निफाइंग ग्लास, 95 ब्लाइंड स्टिक का बूथवार मैप किया गया है। इसके अलावा 57 व्हील चेयर को संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिला समाज कल्याण अधिकारियों के साथ रिजर्व रखा जाएगा, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पोलिंग बूथ पर उपयोग में लाया जाएगा।