मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 4, 2024 3:10 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी की प्रतिष्ठा दांव पर

झारखंड से लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं, सात वर्तमान सांसद और बारह विधायकों के राजनीतिक भविष्य का फैसला भी आज होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से और अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं। जबकि सांसदों में राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा,  रामगढ़ से एनडीए की सहयोगी और आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी तथा गोड्डा से निशिकांत दुबे, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा और पलामू से बीडी राम भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है।

इसके अलावा विधायकों में राजमहल से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोबिन हेंब्रम, दुमका से भाजपा की सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन, गोड्डा से कांग्रेस के प्रदीप यादव, कोडरमा से सीपीआई एमएल के विनोद सिंह, गिरीडीह से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के ढुल्लू महतो, जमशेदपुर से झामुमो के समीर मोहंती, सिंहभूम से झामुमो की जोबा मांझी, लोहरदगा से निर्दलीय चमरा लिंडा और हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी भाई पटेल चुनावी मैदान में हैं।