मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 5, 2024 2:26 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा

लोकसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। इन नेताओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री आर.के. सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हैं। वहीं, कई राजनीतिक परिवारोें के उम्मीदवारों को भी चुनाव में असफलता मिली है। राज्य सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र और समस्तीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश सिंह महाराजगंज से और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य सारण से चुनाव हार गयी हैं। इधर, भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक पवन सिंह को भी काराकाट संसदीय क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा है। पूर्णियां संसदीय सीट से राजद की बीमा भारती तीसरे स्थान पर रही हैं। उन्हें केवल बाईस हजार 9 सौ 89 मत प्राप्त हुये हैं।