मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 7, 2024 8:13 अपराह्न | ELECTIONS UPDATE 2024 | UTTAR PRADESH NEWS

printer

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों- सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। दस लोकसभा सीटों के 20 हजार 415 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शाम पांच बजे तक 55 दशमलव एक तीन प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक सबसे अधिक संभल में 61 प्रतिशत के करीब मतदान और सबसे कम आगरा में 51 प्रतिशत के करीब मतदान की सूचना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला