मई 25, 2024 5:58 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है

 लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। पश्चिम बंगाल में लगभग 78 प्रतिशत, झारखंड में 61 प्रतिशत से अधिक, ओडिसा में लगभग 60 प्रतिशत तथा हरियाणा में लगभग 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्‍ली में लगभग 54 प्रतिशत, बिहार और उत्‍तर प्रदेश में 52 प्रतिशत से अधिक और जम्‍मू कश्‍मीर में 51 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

    ओडिसा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगभग 60 प्रतिशत मतदान की खबर है।

    आज छह राज्‍यों और दो केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए। बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, दिल्‍ली की सभी सात, झारखंड की चार, ओडिसा की छह, उत्‍तरप्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू कश्‍मीर की एक सीट पर मतदान हुआ है। ओडिसा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 42 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए हैं। आज ही हरियाणा की करनाल और उत्‍तर प्रदेश की गैंसडी सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

    इस चरण में कुल आठ सौ नवासी उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें भाजपा के वरिष्‍ठ नेता धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल, संबित पात्रा, बांसुरी स्‍वराज तथा मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता दीपेन्‍द्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, राज बब्‍बर तथा कन्‍हैया कुमार सहित कई नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्‍द्र यादव और पी डी पी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी चुनाव मैदान में हैं।