मई 6, 2024 6:39 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का चुनावी दौरा तेज

झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का चुनावी दौरा तेज हो गया है।  चतरा लोक सभा सीट पर 12 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चतरा के सिमरिया में अयोजित जन सभा में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी  काली चरण सिंह को जिताने की अपील करेंगे। इसके बाद 16 मई को गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर 10 मई को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह खूंटी में जनसभा करेंगे।

इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल झारखंड के दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी लोहरदगा, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए गुमला के सिसई में जनसभा करेंगे। इसके साथ चाईबासा में भी राहुल गांधी की चुनावी सभा प्रस्तावित है।  महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में आने वाले दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेता जन सभा को संबोधित करेंगे।