मई 11, 2024 4:13 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार पर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार पर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। आज झामुमो की स्टार प्रचारक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू में जनसभा करेंगी और राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करेंगी। उनकी सभा चैनपुर के ओढ़नार में होगी। इधर, झामुमो के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कल जमशेदपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।