मार्च 26, 2024 9:23 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव को देखते हुए रांची प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने आज अंतरराज्यीय सीमा मुरी, पुरुलिया, श्याम नगर, और सोनाहातु बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया

लोकसभा चुनाव को देखते हुए रांची प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने आज अंतरराज्यीय सीमा मुरी, पुरुलिया, श्याम नगर, और सोनाहातु बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे अंतराज्जीय सीमा से आने-जाने वाली हर वाहन को जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मादक पदार्थों, शराब और नकदी समेत चुनाव को प्रभावित करने वाले अन्य वस्तुओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।