मई 29, 2024 7:24 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आखिरी दौर में

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आखिरी दौर में पहुंच गया है। इस चरण के तहत राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों- नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कल शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इन लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होना है। प्रचार अभियान में एनडीए और इंडी गठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधन के अलावा अन्य राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला