मई 14, 2024 4:02 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम दाखिल करने का आज अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ की एक सीट पर सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। शुक्रवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इस चरण के लिए अगले महीने की पहली तारीख को मतदान होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला