मई 11, 2024 3:42 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस चरण में झारखंड की तीन सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए एक जून को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कल तक इन तीनों सीटों से 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें गोड्डा सीट से 10, दुमका से तीन और राजमहल से पांच प्रत्याशी शामिल हैं।