लोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए प्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर है। विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सार्वजनिक बैठकें और रोड-शो कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज झांसी में इंडिया गठबंधन की संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। भाजपा डिफेंस कॉरिडोर और योजनाओं की बात करके केवल लोगों का ध्यान भटकाती है। राहुल गांधी ने कहा यह चुनाव संविधान बचाने का है। जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का झूठा वादा किया, आज महंगाई से किसान और आम आदमी परेशान हैं।
झांसी में ही आज बसपा प्रमुख मायावती ने जनसभा में कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का जो झूठा सपना दिखाया था, जनता उसमें इस बार नहीं फंसने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों से चंदा लेती है, लेकिन बसपा लोगों के सहयोग से चलती है।
जालौन में अखिलेश यादव ने जनसभा में कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के साथ धोखा है। 4 जून के बाद इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर इस योजना को खत्म कर दिया जाएगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज महराजगंज और गोरखपुर में गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। श्री खरगे ने कहा कि पिछले दस वर्षों में महंगाई चरम पर है। रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। गरीब, और गरीब होता जा रहा है, लेकिन भाजपा को इसकी कोई चिंता नहीं है। वह सिर्फ झूठे जुमलों के सहारे देश को गुमराह करने में लगी हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमेठी में पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। श्री नड्डा ने कहा कि 10 वर्ष पहले भारत की राजनीति की परिभाषा तुष्टीकरण, वोट बैंक, जातिवाद और क्षेत्रवाद की थी, लेकिन आज भारत की राजनीति विकासवाद की राजनीति हो चुकी है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में बौद्धिक वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को खत्म किया है। भाजपा ने जो भी वादे किये उन्हें पूरा करने का काम किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अमेठी और बाराबंकी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अमेठी में गठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ धोखा किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराये हैं। उन्होंने वाराणसी की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया है।