लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए प्रचार अभियान और तेज हो गया है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों ने अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं, रोड-षो और कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित कर वोट देने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर, उन्नाव और कन्नौज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया।
वहीं शेष चरणों चुनाव प्रचार के क्रम में आज बसपा प्रमुख मायावती ने श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में सिर्फ हवा-हवाई वादे किए गए हैं। पिछले 10 साल के शासन में गरीब, किसान, वंचितों से जुड़े वादों को पूरा करने में केन्द्र और प्रदेष सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। सुश्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण ही सत्ता से बाहर हुई थी, अब भाजपा भी उसी राह पर है।
उधर भाजपा के वरिश्ठ नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी ने जौनपुर के बदलापुर में पार्टी प्रत्याषी कृपाषंकर सिंह के समर्थन में आयोजित युवा सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने दावा किया कि इस संसदीय चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की हार तय है, जबकि भारतीय जनता पार्टी बड़ा बहुमत हासिल कर पुनः सत्ता में आयेगी। श्री धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेष अपराध मुक्त होकर विकास, रोजगार और महिला सषक्तिकरण के रास्ते पर आगे बढ़ा है।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिश्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित षाह वाराणसी में पार्टी के वरिश्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
वहीं रायबरेली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री बृजेष पाठक ने पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार के झांसे में आने वाली नहीं है। वह एक बार फिर कांग्रेस को नकारेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अमेठी संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है।
Site Admin | मई 11, 2024 7:45 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए प्रचार अभियान और तेज हो गया है
