लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। इनमें से 309 अन्तर्राज्यीय और 562 राज्य के अन्दर नाके बनाये गये हैं। लगातार जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। उप निर्वाचन आयुक्त ने टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, री
Site Admin | अप्रैल 17, 2024 7:55 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी