छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे और तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता और स्टार प्रचारक लगातार जनसभाएं लेकर मतदाताओं का समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में अंबिकापुर में आयोजित विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को खत्म नहीं किया जाएगा और महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी।
Site Admin | अप्रैल 19, 2024 9:21 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे और तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज