जून 18, 2024 6:04 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी बैठक

लोकसभा चुनाव और पहले चरण के विधानसभा उपचुनाव के बाद शिमला में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने से संबंधित निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदलने और मॉनसून सीजन की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बैठक में विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा होगी। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आज बाद दोपहर दिल्ली जाने  का कार्यक्रम भी है।