मई 13, 2024 7:07 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के पाचवें, छठवें और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान और तेज

लोकसभा चुनाव के पाचवें, छठवें और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिश्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी, रायबरेली और बांदा लोकसभा सीटों के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निषाना साधते हुए कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने अपने चुनावी क्षेत्र रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय पकौड़े तलने को कहती है। रायबरेली की जनसभा को राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भी संबोधित किया।

उधर कन्नौज में मतदान का हाल जानने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि जनता भाजपा के खिलाफ मतदान कर रही है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ में एक चुनावी रैली को संबोधित कर मोहनलालगंज और लखनऊ सीट के बसपा प्रत्याशियों का प्रचार किया।