अप्रैल 19, 2024 4:58 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर तीन बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक और बिहार में सबसे कम मतदान

 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर तीन बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक और बिहार में सबसे कम मतदान हुआ। त्रिपुरा में 68 दशमलव तीन-पांच प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 66 दशमलव तीन-चार, मणिपुर में 63 दशमलव शून्‍य-तीन और मेघालय में 61 दशमलव नौ-पांच प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम 39 दशमलव सात-तीन प्रतिशत, राजस्‍थान में 41 दशमलव पांच-एक, लक्षद्वीप में 43 दशमलव नौ-आठ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 45 दशमलव चार-आठ प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।