जून 5, 2024 5:40 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड में क्लीन स्वीप, पांचों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर विजय हासिल की। नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, टिहरी गढ़वाल से मालाराज्य लक्ष्मीशाह, गढ़वाल से अनिल बलूनी, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और हरिद्वार से त्रिवेन्द्र सिंह रावत विजयी हुए। अजय भट्ट ने सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को तीन लाख चौंतीस हजार पांच सौ अड़तालीस मतों के अंतर से हराया। सभी लोकसभा सीटों में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। भाजपा ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले 2014 और 2019 में भी भाजपा ने सभी पांचों सीटें जीती थी।