लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी सोनसिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अपै्रल है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार आठ अपै्रल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण में छब्बीस अपै्रल को मतदान होगा। वहीं, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में ग्यारह अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। इस सीट के लिए उन्नीस अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
Site Admin | मार्च 31, 2024 9:16 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी