मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 11, 2024 2:51 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगभग 64.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगभग 64.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में दस राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। देश के कई हिस्सों में लू की स्थिति के बावजूद मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। असम में 81 दशमलव सात एक प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।    

    मध्यप्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में कल 66 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। देर रात निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 66 दषमलव 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।     राजगढ़ में सबसे ज्यादा 76 दशमलव 19 प्रतिशत जबकि भिंड में सबसे कम 55 दशमलव 44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

बैतूल में 73 दशमलव 36 प्रतिशतभोपाल में 64 दशमलव 34, गुना में 72 दशमलव 43, ग्वालियर में 62 दशमलव 34, मुरैना में 58 दशमलव 64, सागर में 65 दशमलव 67 और विदिशा में 74 दशमलव 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।