लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के 7 संसदीय क्षेत्रों में दो सौ नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन आज अठासी अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। सुरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए 13, रायगढ़ से 15, जांजगीर-चांपा से 29 और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से छियालिस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। वहीं, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सत्ताईस, रायपुर लोकसभा में 45 और कोरबा लोकसभा क्षेत्र में 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
तीसरे चरण के तहत कल 20 अपै्रल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अपै्रल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे।
Site Admin | अप्रैल 19, 2024 9:24 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के 7 संसदीय क्षेत्रों में 209 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए