लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर आज शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। यह सीटे है- संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। इनमें हाथरस और आगरा सुरक्षित सीट है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में कुल सौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 13 उम्मीदवार बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भाजपा, बसपा और इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों पर मतदाताओं और मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये गये हैं। कल छह मई को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और स्वास्थ्य के मद
तीसरे चरण की सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में प्रदेश सरकार के दो मंत्री और भाजपा प्रत्याशी मैनपुरी से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और हाथरस सुरक्षित सीट से अनूप वाल्मीकि है, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव मैनपुरी से सपा की उम्मीदवार है।
इनके अलावा सपा के वरिश्ठ नेता राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव फिरोजाबाद से वहीं सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव बदायूं से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।