लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में बदायूँ की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है। बदायूँ क्षेत्र पर समाजवादी पार्टी की गहरी पकड़ है।
2019 के चुनाव में 23 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने यह सीट जीती थी। यहां इस बार भाजपा ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव को आई.एन.डी.आई. गठबंधन से उम्मीदवार बनाया है।
यहां से बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम खान को टिकट दिया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तीन महिलाओं सहित आठ अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।